सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से वीडियो कॉलिंग से की बात, 25 लाख की मदद की घोषणा
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हैवानियत की शिकार युवती के पिता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की है। युवती के पिता ने सीएम योगी से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव मदद भी करेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद की भी घोषणा की है। इसके साथ ही हाथरस शहर में एक घर भी दिया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद गृह सचिव भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआइटी टीम मामले की जांच करेगी। एसआइटी में दलित और महिला अधिकारी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाने के निर्देश दिया है। इस मामले में सभी चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
हाथरस के चंदपा क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता 16 दिन बाद जिंदगी से जंग हार गई। उसने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे अंतिम सांस ली। पुलिस इस मामले में चारों आरोपितों को जेल भेज चुकी है। देर रात शव हाथरस पहुंच, जहां उसका पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवती की मौत से लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है। आरोपितों को फांसी देने की मांग को लेकर हाथरस में कई जगह प्रदर्शन हुए।
14 सितंबर को 19 वर्षीय अनुसूचित जाति की युवती पर उस समय जानलेवा हमला हुआ था, जब वह मां के साथ खेत में चारा लेने गई थी। एक युवक ने जान से मारने की नीयत से गला दबाया था। मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही संदीप के खिलाफ जानलेवा हमले व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। आरोपित को दूसरे दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लड़की की गर्दन में चोट थी। सांस लेने में परेशानी थी। इस कारण अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वह ठीक से बात नहीं कर पा रही थी।
22 सितंबर को पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाते हुए गांव के ही लवकुश, रवि व रामू को भी नामजद किया। इन तीनों को भी जेल भेज दिया। घटना वाले दिन से ही युवती मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। हालत में सुधार न होने पर सोमवार सुबह 10 बजे लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।