• Breaking News

    जौनपुर, 30 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। जन-जन को स्वस्थ और खुशहाल रखने के उद्देश्य के तहत योग गुरु बाबा रामदेव की प्रेरणा से पतंजलि योगपीठ के दिशा-निर्देशन में दिव्य योग मंदिर ईशापुर में आयोजित 30 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। 

    पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति, अर्जुन सिंह और त्रियंबकम मिश्रा द्वारा प्रशिक्षुओं को योगाभ्यास के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराते हुए विभिन्न आयुवर्ग के साथ रोगानुसार विविध प्रकार के आसनों के साथ ध्यान व प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए व्यक्ति के मनोदैहिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को विस्तार से बताया गया है। 

    श्री हरीमूर्ति ने बताया कि हर व्यक्ति का स्वस्थ और खुशहाल होना उसका मौलिक अधिकार व कर्तव्य होता है जिसे नियमित और निरन्तर योगाभ्यासों के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को श्वासों की साधना के तहत लम्बे समय तक ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास सुनिश्चित करना चाहिये। 

    इस तरह के प्रशिक्षण को लेने के पश्चात कोई भी व्यक्ति सेवा के साथ योग के क्षेत्र में अपना बेहतर कैरियर बना सकता है और आज के इस दौर में युवाओं का रूझान इस क्षेत्र में अप्रत्याशित ढंग से बढ़ा है। 

    इस अवसर पर अधिवक्ता वीरेन्द्र सिंह, अनिल यादव, विकास मौर्य, नीरज, राकेश, संस्कार, आदर्श, सनी, युवराज, उमेश, राकेश, प्रवीण सहित तमाम साधक उपस्थित रहे।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad