• Breaking News

    5 महीने बाद कल से दौड़ने को तैयार Delhi Metro, यहां मिलेगा उससे जुड़े आपके हर सवाल का जवाब

    7 सितंबर से शुरू हो रहे मेट्रो के सफर के लिए दिल्लीवालों ने बचाव के साथ तैयारी शुरू कर दी है। यही वजह है कि स्मार्ट कार्ड के ऑटो रिचार्ज के लिए कुछ दिन पहले ही मेट्रो की ओर से लांच किए गए ऑटोपे मोबाइल ऐप पर 9 हजार से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि 2200 लोगों ने ऑटो टॉपअप स्मार्ट कार्ड आर्डर किया है।



    मेट्रो में 5 महीने बाद सफर कर रहे यात्रियों के मन में कई सवाल है, जिसका जवाब हम यहां दे रहे हैं।

    Question : पांच महीने से पुराने स्मार्ट कार्ड का प्रयोग नहीं किया है। क्या ये काम करेगा या इसे वैलिडेट कराना होगा।

    Answer : बिल्कुल चलेगा। मेट्रो कार्ड की वैलिडिटी 10 साल की होती है। इसे कही वैलिडेट कराने की जरूरत नहीं है। अगर पैसे कम है तो इसे आप पेटीएम, ऑटो पे, ऑनलाइन या ग्राहक सेवा केंद्र पर डेबिट क्रेडिट कार्ड से रिचार्ज करा सकते है। न्यूनतम 200 रुपये और अधिकतम 2000 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं।

    Question : एयरपोर्ट लाइन पर मासिक पास जारी होता है। क्या अब वह काम करेगा।

    Answer : जी हां, आपके मासिक पास के लॉकडाउन के बाद जितने दिन बचे उतने दिन आप अगले सात सितंबर से मेट्रो सफर शुरू होने के बाद कर पाएंगे। बचे हुए दिन तक आपके मासिक पास मान्य रहेगा। मेट्रो ने उसकी वैलिडिटी बढ़ा दी है।

    Question : मेट्रो पार्किंग खुली रहेगी क्या। मैंने उसका मासिक पास बनवाया हुआ है। क्या वह खत्म हो गया या चलेगा।

    Answer : मेट्रो परिचालन के साथ पार्किंग भी खुल जाएगी। फीडर बसें नहीं चलेगी। पार्किंग का भी मासिक पास बाध्य होगा, जितने दिन उसमें बचे उतने दिन बिना कोई पैसा दिए आप आगे प्रयोग कर पाएंगे।

    Question : स्टेशन पर कौन सा गेट खुलेगा कौन सा नहीं, कैसे पता चलेगा।

    Answer : दिल्ली मेट्रो ने इसकी जानकारी स्टेशन के हिसाब से अपने वेबसाइट पर डाल दी है। इसके साथ ही उस गेट के आसपास लैंडमार्क भी बताया है, जिससे ढूंढ़ने में आसानी होगी। कौन से गेट खुलेंगे उसकी सूची दिल्ली मेट्रो की ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध है।

    Question : अगर मैं मास्क लगाना भूल गई हूं। क्या मुझे स्टेशन पर लौटा दिया जाएगा।

    Answer : जी हां, बगैर मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। अगर भूल गए हैं तो स्टेशन पर पैसे देकर मास्क ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप बीमार हैं तो भी आप को प्रवेश नहीं मिलेगा।

    तीन स्टेज (पांच फेज) में चलेगी मेट्रो

    Stage1 (फेज 1, फेज 2, फेज 3)
    पहले Stage के पहले फेज में 7 सितंबर से लाइन-2 (समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर और रैपिड मेट्रो, गुरुग्राम) को शुरू किया जाएगा। इसके बाद, दूसरे फेज में 9 सितंबर से लाइन 3/4 (ब्लू लाइन- द्वारका सेक्टर- 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली और लाइन 7 (पिंक लाइन- मजलिस पार्क से शिव विहार) तक शुरू होगी। तीसरे फेज की शुरुआत 10 सितंबर से होगी, जिसमें लाइन-1 (रेड लाइन- रिठाला से शहीद स्थल, लाइन-5 (ग्रीन लाइन) कीर्ति नगर/इंद्रलोक से बृग होशियार सिंह और फिर लाइन-6 (वॉयलेट लाइन) कश्मीरी गेट से राजा नहर सिंह) तक मेट्रो दौड़ेगी।

    Stage -2 (फेज-4)
    Delhi Metro के स्टेज-2 में 11 सितंबर को लाइन-8 (मैजेंटा लाइन- जनकपुरी वेस्ट से बॉटेनिकल गार्डन और लाइन-9 (ग्रे लाइन- द्वारका से नजफगढ़) पर चलेगी।

    Stage -3 (फेज-5)
    डीएमआरसी के अनुसार, स्टेज-3 (फेज-5) की शुरुआत 12 सितंबर से होगी। इसके तहत, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली से द्वारका-21) तक मेट्रो चलेगी।

    चयनित गेट ही प्रवेश के लिए खुलेंगे
    Delhi Metro रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) प्रमुख मंगू सिंह ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों पर केवल चयनित गेट ही प्रवेश के लिए खोले जाएंगे। निकास के लिए एक अलग गेट को चिह्नित किया जाएगा। केवल स्मार्ट कार्ड और कैशलेस / ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की अनुमति होगी।
    ad
    ad

                

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad