जौनपुर, अपहृत बालक को पुलिस ने बरामद कर 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर। एसओजी, सर्विलांस व खुटहन एवं खेतासराय की संयुक्त टीम द्वारा अपहृत बालक को मात्र 12 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही 5 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
इस बाबत सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुये आरक्षी अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने बताया कि बीते 27 सितम्बर को खुटहन थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम तिघरा प्रवेश अग्रहरि ने लिखित सूचना दिया कि उनका 11 वर्षीय पुत्र जब खेल रहा था तभी दो अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल से आये और उसे अगवा कर ले गये।
इस पर धारा 365 भादवि के तहत पंजीकृत दर्ज कर पुलिस लग गयी जिसको देखते हुये 10 टीमों का गठन भी कर लिया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक खुटहन विजय शंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक खेतासराय राजेश यादव, विवेक तिवारी चौकी प्रभारी सरायमोहिउद्दीनपुर, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम की मदद से अपहृत बालक को मात्र 12 घण्टे के अन्दर बरामद कर लिया गया।
आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त दीपक गुप्ता निवासी तिघरा थाना खुटहन जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिये लगभग एक माह से अपने गांव के रोहित गुप्ता के साथ अपहरण की घटना के संबंध मे योजना बनाने लगा। दीपक ने इस योजना के तहत प्रवेश अग्रहरि को चिन्हित किया और अपने मित्र खिचड़ू बिन्द निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा तथा अमन यादव निवासी पुराने थाने के पीछे कस्बा व थाना खेतासराय और रोहित गुप्ता निवासी तिघरा थाना खुटहन व मकान मालिक सुरेश गौतम निवासी जगबन्दनपुर थाना खुटहन के साथ मिलकर प्रवेश अग्रहरि के पुत्र के अपहरण की योजना बनाई।
इसी के तहत सभी ने मिलकर उक्त बालक को अपहरण किया। अभियुक्त दीपक ने अपहृत की पहचान करने व साजिश को अंजाम देने में दोनों की मदद की। अपहरण के उपरान्त अपहृत को सुरेश गौतम के मकान में छिपाकर रखा गया था। अपहृत बालक के लिये परिजनों से फिरौती की मांग की जा रही थी। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सुरेश गौतम के मकान पर दबिश दी गयी।
इस दौरान अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर कट्टे से फायर कर जानलेवा हमला किया गया जिससे बचाव करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके से पुलिस मुठभेड़ के उपरांत अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।
आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि मौके से 3 कट्टा, 3 जिन्दा कारतूस, 3 खोखा कारतूस, 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल, 1 प्लास्टिक सफेद टेप का बण्डल बरामद हुआ। वहीं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक खुटहन विजय शंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक खेतासराय राजेश यादव, आरक्षी छट्ठू यादव, विवेक तिवारी चौकी प्रभारी सरायमोहिउद्दीनपुर, रामजन्म यादव प्रभारी सर्विलांस टीम, मुख्य आरक्षी रामकृत यादव, आरक्षी पवन कुमार, अमित सिंह, अमित सिंह, विनित सिंह सर्विलांस टीम, आरक्षी जयशील तिवारी, सुशील सिंह, शैलेष यादव, विपिन यादव, राजमन सिंह, श्वेत प्रकाश सिंह शामिल रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।