• Breaking News

    ये हैं 5,000 रुपये के बजट में मिलने वाले बेस्ट 4G SmartPhone, यहां देखें पूरी लिस्ट

    नई दिल्ली । वैसे तो आजकल यूजर्स के ​बीच प्रीमियम रेंज के SmartPhone खरीदने का ट्रेंड है। लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो कि SmartPhone पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते। अगर आप भी कम कीमत में 4G SmartPhone की तलाश कर रहे हैं तो हम  आपके लिए ऐसे SmartPhoneकी लिस्ट लेकर आए है जो कि 5,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है। इन SmartPhone में आपको 4G सपोर्ट के साथ ही बेहतर परफॉर्मंस क्षमता, कैमरा, डिस्प्ले और डिजाइन मिलेंगे। आइए जानते हैं 5,000 रुपये की कीमत में उपलब्ध होने वाले बेस्ट 4G स्मार्टफोंस के बारे में। 

    Xiaomi Redmi Go

    4G सपोर्ट के साथ आने वाला यह SmartPhone कम कीमत में एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। Redmi Go दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 1GB+8GB और 1GB+16GB स्टोरेज मौजूद है। दोनों ही वेरिएंट की कीमत 2,999 रुपये है। इसमें 1280X720 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 5.0 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह SmartPhone Qualcomm Snapdragon 425 प्रोसेसर पर काम करता है और Android Oreo Go edition पर आधारित है। इसमें 3000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं फोन में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

    Lava Z60

    भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava की लिस्ट में भी कई बेहतरीन SmartPhone शामिल हैं। Lava Z60 उन्हीं में से एक है। इस SmartPhone में 4G कनेक्टिविटी दी गई है। इसकी कीमत 4,999 रुपये है। इसमें 5.0 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें आपको 5MP का फ्रंट और 5MP का रियर कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2500mAh की बैटरी दी गई है। 

    Samsung Galaxy M01 Core

    इस SmartPhone की कीमत 4,999 रुपये है और इसे MediaTek MT6739 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 3,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 17 घंटे का टॉ​कटाइम देने में सक्षम है। इस SmartPhone में आपको 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।  

    JioPhone 2

    JioPhone 2 की कीमत 2,999 रुपये है और यह भी एक बेस्ट 4G कनेक्टिविटी वाला फोन है। वैसे यह SmartPhone नहीं बल्कि एक फीचर फोन है लेकिन फिर भी इसमें आपको व्हाट्सएप, यूट्यूब, गूगल असिस्टेंट और फेसबुक सपोर्ट की सुविधा मिलेगी। यानि फीचर फोन में भी आप इंटरनेट की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad