• Breaking News

    जौनपुर, तहसील दिवस की शिकायतों का निस्तारण 7 दिन के अंदर होः डीएम #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह की अध्यक्षता में मड़ियाहूं तहसील में तहसील दिवस संपन्न हुआ। तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण 7 दिन के अंदर करें। तहसील दिवस में अधिकतर भूमि विवाद के मामले प्राप्त हुए। 


    जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर भूमि विवादों का निस्तारण करेगी। आज तहसील दिवस में कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। 

    जिलाधिकारी ने तहसील दिवस के अवसर पर सभी से कोरोना संक्रमण से बचने की अपील करते हुये उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाएं। तहसील दिवस में कुल 161 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 04 प्रार्थना-पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। 

    इस अवसर पर एसडीएम मड़ियाहूं संजय मिश्रा, परियोजना निदेशक अरविंद सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह, तहसीलदार मड़ियाहूं ज्ञानेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं सहित अन्य जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    ad
    ad





    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad