• Breaking News

    जौनपुर , सड़क दुर्घटनाओं में छात्रा समेत 7 घायल #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर :- अलग - अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में छात्रा समेत सात लोग घायल हो गए। बक्शा क्षेत्र के बबुरा गांव की स्नातक की छात्रा बबिता अपने भाई लवकुश कनौजिया के साथ मां गुजराती पीजी कालेज चुरावनपुर से प्रैक्टिकल की परीक्षा देकर शुक्रवार को बाइक से घर लौट रही थी।

    थाने के सामने एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। छात्रा व उसके भाई के अलावा दूसरी बाइक पर सवार धनियांमऊ निवासी श्याम बहादुर व संतोष भी घायल हो गए। इसी तरह गौराबादशाहपुर पुलिस चौकी के उत्तर जिवली मोड़ के पास शुक्रवार को दोपहर बाद खड़े ट्रक में बाइक सहित टकरा जाने से बाइक सवार देहरादून निवासी पेशे से ठेकेदार विजय त्यागी (40) घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी थाना क्षेत्र के सोसापट्टी मोड़ पर बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटने से चालक प्रकाश यादव व कस्बे में पुलिस चौकी के पास सड़क पर टहल रहे सांड़ से टकरा जाने से बाइक सवार सैफ (24) निवासी गौरा घायल हो गया।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad