• Breaking News

    जौनपुर, श्री दुर्गा पूजा महासमिति से सम्बद्ध 751 मां दुर्गा पूजन समितियों की हुई वर्चुअल बैठक #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। जनपद की 751 माँ दुर्गा पूजन समितियों की केन्द्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति आगामी शारदीय नवरात्र महोत्सव 17 अक्टूबर दिन शनिवार से प्रारम्भ होने वाली पूजन व्यवस्था के सम्बन्ध में वर्चुअल बैठक प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक जनपद के शहरी एवं ग्रामीणांचल में कार्यरत पूजन समितियों के पदाधिकारियों से की गई। 

    वर्चुअल बैठक के अर्न्तगत महासमिति के अध्यक्ष विजय सिंह बागी ने शारदीय नवरात्र के तैयारियों के सम्बन्ध में जिला प्रशासन एवं शासन से किये गये पत्राचार के विषय से अवगत कराते हुए कहा कि महासमिति का प्रतिनिधिमण्डल ज्ञापन एवं शिष्टाचार मुलाकात करके वैश्विक महामारी कोविड-19 की गाइडलाइन के मानक के अनुसार पूजन व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी से शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराने का अनुरोध किया लेकिन जिलाधिकारी द्वारा महासमिति को आज तक किसी भी प्रकार की कोई दिशा-निर्देश से सम्बन्धित पत्र जारी नहीं किया गया है। 

    जिला प्रशासन के इस उपेक्षा से विवश होकर महासमिति ने 19 सितम्बर को रजिस्टर्ड पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव एवं राज्यमंत्री (सदर विधायक जौनपुर) को जिला प्रशासन की उदासीनता से अवगत कराते हुए जिला प्रशासन को अतिशीघ्र पूजन  व्यवस्था के सम्बन्ध में दिशा निर्देश देने की अपील किया। 

    वर्चुअल बैठक में सभी समितियों ने सर्वसम्मत से जिला प्रशासन की उदासीनता को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया तथा महासमिति से अनुरोध किया कि शारदीय नवरात्र प्रारम्भ होने में मात्र अल्प समय बचे हुए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन से सोशल डिस्टेंसिंग के मानक के अनुसार पूजन व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश प्राप्त करते हुए समस्त पूजन समितियों को सूचित किया जाय। 

    समस्त पूजन समितियों ने यह भी कहा कि यह महानुष्ठान अपने निर्धारित समय पर होना तय है।  जिला प्रशासन का तत्काल निर्णय आवश्यक है  जिससे शक्ति का पर्व माँ दुर्गा पूजन, शान्ति, सद्भाव, परम्परानुसार एवं शौहार्दपूर्ण वातारण में सम्पन्न कराते हुए जनपद की एकता एवं अखण्डता को महासमिति के बैनर तले एक बार पुनरू कायम रखा जा सके। 

    वर्चुअल बैठक में संरक्षक मण्डल के शोभनाथ आर्या, विशिष्ट सदस्य महेन्द्र देव विक्रम, राधेकृष्ण ओझा, निखिलेश सिंह, नीरज सिंह, अरविन्द बैंकर, शशांक सिंह, मोती लाल यादव, मनीष देव, पुनीत पंकज, अतुल सिंह, आनन्द अग्रहरी, रत्नेश सिंह, सुमित उपाध्याय, राजन अग्रहरी, विजय गुप्ता, दीपक जायसवाल, संजय मोदनवाल, शैलेन्द्र मिश्रा, राम प्रकाश यादव, अमित गुप्ता, धीरज जायसवाल, विष्णु गुप्ता, रवि शर्मा, दिलीप तिवारी, सचिन सोनी आदि उपस्थित रहे।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad