• Breaking News

    भिखारी की झोली में घुसी नागिन

    शास्त्री नगर बाजनामठ चौराहे पर बुधवार की दोपहर उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई जब 1 दुकान में भीख मांग रहे भिखारी की कपड़े वाली झोली में नागिन घुस गई। नागिन को झोली में आते देख भिखारी घबराकर बेहोश हो गया। देखते-देखते ही आसपास भीड़ जमा हो गई, लोगों ने नागिन को काफी भगाने का प्रयास किया लेकिन कोई सफल नहीं हुआ। इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को दी गई, मौके पर पहुंचकर सर्प विशेषज्ञ ने एक घंटे बाद नागिन को झोली से निकालकर अपने कब्जे में लिया जिसे बाद में तिलवारा के जंगलों में छोड़ दिया गया।

    सर्प विशेषज्ञ ने बताया कि 55 साल के भिक्षुक चंपत लाल बाजनामठ और शास्त्री नगर के क्षेत्रों में भीख मांगकर गुजर-बसर करते हैं। बुधवार को बाजनामठ स्थित एक दुकान में भीख मांगने खड़ा था तभी ढाई फुट की एक नागिन उसके झोली में घुस गई। भिक्षुक ने डर के कारण झोली को जमीन पर फेंक दिया और चक्कर खाकर नीचे गिर गया।

    टीवी रूम में बैठा मिला अजगर

    तिलवारा के रमनगरा निवासी अखिल गौरव के घर में उस समय भगदड़ मच गई जब टीवी रूम में अजगर बैठा हुआ मिला। घर के सभी सदस्य डर के कारण कमरे से बाहर आ खड़े हुए। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को अपने कब्जे में लेकर उसे जंगल में छोड़ दिया।

    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad