जौनपुर : पुलिस ने मौकास्थल पर पहुंच कर रुकवाया निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय का कार्य
जलालपुर-जौनपुर : जिला जौनपुर के विकासखंड जलालपुर के भड़ेहरी गांव में निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य आज शनिवार को तकरीबन 3:00 बजे दिन में 112 नम्बर की पुलिस ने मौकास्थल पर पहुँचकर निर्माण कार्य रोक दिया है।
ग्रामप्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि उक्त शौचालय का निर्माण कार्य चक्के-भड़ेहरी सड़क मार्ग के किनारे आरामशीन के पास करवाया जा रहा था।पुलिस द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने से सीमेंट, बालू और मजदूरी को मिलाकर काफी सरकारी पैसे का नुकसान हुआ है।
उन्होने कहा कि इस शौचालय को लेकर गांव के दूसरे पक्ष के लोगों को यह आपत्ति है कि शौचालय उनकी जमीन में बनवाया जा रहा है और वह लोग उपजिलाधिकारी केराकत के यहां प्रार्थना पत्र देकर एक सप्ताह पूर्व शौचालय के निर्माण कार्य को रुकवाया दिया था। फिर राजस्व विभाग की रिपोर्ट के बाद शौचालय का निर्माण कार्य चालू कराया गया था।
शौचालय ग्राम पंचायत की जमीन में बनवाया जा रहा है।बताया गया कि भड़ेहरी ग्राम पंचायत विकास खंड जलालपुर व थाना क्षेत्र केराकत में पड़ता है।
इस मामले में इंस्पेक्टर केराकत विनय प्रकाश सिंह ने अनभिज्ञता जाहिर करते बताया कि वे मुख्य मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मे जिला मुख्यालय आये है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।