• Breaking News

    जौनपुर, संदिग्ध परिस्थियो में अधेड़ ने फासी लागकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोसटमार्टम के लिए भेजा

    मुंगराबादशाहपुर - जौनपुर : स्थानीय क्षेत्र के ग्राम गरियांव में मंगलवार की रात्रि 42 वर्षीय अधेड़ ने गले मे फासी का फंदा लगाकर पंखे के हुक से झूलकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर अन्त्य परीक्षण के लिए जौनपुर भेज दिया।

    बताते है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के गरियांव गाँव निवासी ओमप्रकाश प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात भोजन कर कमरे में सोने चला गया देर रात्रि गले मे पंखे के चुल्ले से दुपट्टे के सहारे फासी का फंदा लगाकर झूलकर आत्महत्या कर लिया। ओमप्रकाश के दो पुत्र दिलीप कुमार और विवेक कुमार है। दिलीप की शादी दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। विगत दो दिन पूर्व बच्चो से किसी बात को लेकर ओमप्रकाश से कहासुनी हुई थी तब से ही ओमप्रकाश घरवालों से नाखुश था। 

    बुधवार की सुबह जब परिवार वाले सोकर उठे तो देखा पिता ओमप्रकाश नही उठे है, परिजन कमरे में पिता को पंखे के हुक से लटका हुआ देख दंग रह गए। ओमप्रकाश के फाँसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से घर मे कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस को दिया। 

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज पाण्डेय एवं उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र सिंह तथा अन्य हमराही सिपाहियो ने शव को हुक से उतरवाकर  पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर भेज दिया।
                     
    ad

                     

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad