• Breaking News

    जौनपुर : ग्राहक सेवा केन्द्र से कट्टा सटाकर हजारों की लूट

    मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र मे बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा सटाकर हजारों रुपए लूट कर फरार हो गये। दिन दहाड़े हुई इस घटना से सनसनी फैल गई।
                       

    गुरूवार को दोपहर करीब दो बजे स्टेट बैंक की ग्राहक सेवा केन्द्र समसपुर पर पैसो का लेन देन चल रहा था।जब लेन देन बंद हुआ तो अचानक बाइक पर सवार कुछ बदमाश ग्रहक सेवा केन्द्र मे घुस गये। आपरेटर अवनीश को कट्टा सटा दिया और बदमाशों ने बैग मे रखे रूपए लेकर फरार हो गये।डरा सहमा अवनीश बदमाशों के जाते ही शोर मचाना शुरू किया और बताया कि 70 हज़ार रुपए ले गए। जब तक लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।घटना के बाद काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना की जानकारी संचालक द्वारा पुलिस को दे दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली । और उन्होंने बताया कि ग्राहक सेवा केन्द्र से 28800 रुपए ही बदमाश ले गए है। उन्होंने शीघ्र गिरफ्तारी का दावा भी किया।
                               

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad