वाह रे नगर निगम ! चपरासी लगा रहे हाउस टैक्स, बाबू काट रहे मौज
नगर निगम के गृहकर विभाग में चपरासी टैक्स निर्धारण व वसूली के काम में लगे हैं, वहीं टैक्स इंस्पेक्टर और बाबू मौज कर रहे हैं। इससे वसूली तो प्रभावित हो ही रही है, शासन के आदेशों का भी उल्लंघन किया जा रहा है। जिन चपरासियों का काम गृहकर बिल घर-घर पहुंचाना है, वे टैक्स निर्धारण कर रहे हैं।
क्षेत्र में वे खुद को ही राजस्व निरीक्षक बताते हैं। इसके पीछे राजस्व निरीक्षकों से उनकी मिलीभगत है। ये चतुर्थ श्रेणी कर्मी राजस्व निरीक्षकों और टैक्स निर्धारण करने वाले बाबुओं के लिए बेहद जरूरी हैं, क्योंकि वे खुद तो सीट पर बैठे रहते हैं। यह हाल तब है, जबकि शासन आदेश कर चुका है कि किसी से पद के विपरीत काम न लिया जाए। इस कारण निगम प्रशासन को कोर्ट में परेशानी का सामना भी करना पड़ा है। पद के विपरीत काम लिए जाने को आधार बनाकर कई लोगों ने खुद को फोरमैन, राजस्व निरीक्षक बनाने की मांग की है। इनमें कई कर्मचारी नेता भी हैं।
कर निरीक्षक पर अभद्रता का आरोप
कर निरीक्षक (श्रेणी दो) इमरान जोन आठ में तैनात हैं। उन पर वहीं के कर अधीक्षक ने अभद्रता का आरोप लगाया है। इसे लेकर की शिकायत में कहा गया कि इमरान अपना काम ठीक से नहीं करते और जवाब तलब करने पर अभद्रता करते हैं। मामले में उन पर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, इमरान ने आरोप को गलत बताया है।
कमाई वाले वार्ड के लिए जोड़-तोड़
राजस्व निरीक्षक गृहकर की वसूली छोड़ कमाई वाले वार्ड लेने के लिए ज्यादा जोड़-तोड़ कर रहे हैं। इसके लिए वे कर्मचारी नेताओं का दबाव डलवाने के साथ साजिश भी रच रहे है। हाल ही में जोन एक में ऐसा मामला सामने आया है। जोन आठ में भी एक राजस्व निरीक्षक (श्रेणी दो) मनचाहे वार्ड के लिए जोड़-तोड़ कर रहा है। इसके लिए वह कई विवाद भी खड़े कर चुका है। इसी जोन में कुछ ऐसे लोग पौंड मुहर्रिर के पद पर है और इनका काम गौशाला में है, लेकिन ये टैक्स निर्धारण कर रहे हैं। वहीं, कई टैक्स इंस्पेक्टर गौशाला में काम कर रहे हैं।
हो रही काम की समीक्षा
इंस्पेक्टरों के काम-काज की समीक्षा हो रही है और नए सिरे से वार्डों का बंटवारा भी करवाया जाएगा। जिनके पास काम नहीं है उन्हें काम दिया जाएगा। जिनके पास काम अधिक है उनका बोझ कम किया जाएगा। जो कर्मचारी पद के विपरीत काम कर रहे हैं उनकी रिपोर्ट ली जाएगी। शासन के नियम अनुसार ही कर्मचारी काम करेंगे

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।