Flipkart इस त्यौहारी सीजन में 70 हजार लोगों को देगी नौकरी, आपके लिए इन क्षेत्रों में है मौका
नई दिल्ली । ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी Flipkart ने मंगलवार को कहा कि वह इस त्यौहारी सीजन में 70 सीधी और लाखों अपरोक्ष नौकरियां पाने में लोगों की मदद करेगा। सीधी नौकरियां सप्लाई चेन के तहत होंगी और इसके लिए डिलिवरी एक्जक्यूटिव, पिकर्स, पैकर्स और शॉटर्स की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा अपरोक्ष तौर पर फ्लिपकार्ट के सेलर पार्टनर लोकेशन और किराना दुकानों पर रोजगार उत्पन्न किए जाएंगे।
ईकार्ट एवं मार्केटप्लेस, फ्लिपकार्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमितेश झा ने कहा, हम अपने बिग बिलियन डे पर हर किसी के लिए मौके बनाएंगे। हम पूरे इकोसिस्टम को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। हमारा लक्ष्य ग्राहकों को शानदार अनुभव देना होगा और इसके तहत हमारे साथ कई लोग परोक्ष और अपरोक्ष तौर पर जुड़ेंगे।
लास्ट माइल डिलिविरी के लिए फ्लिपकार्ट 50 हजार से अधिक किराना दुकानों को अपने साथ जोड़ेगा और इसके तहत किराना सामनाों की डिलिवरी के लिए हजारों नौकरियों का सृजन होगा।
फ्लिपकार्ट आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और डिजिटल प्रशिक्षण के माध्यम से अपने प्रत्यक्ष काम के लिए ट्रेनिंग चला रहा है। कंपनी ने कहा कि अब वह ग्राहकों को अपने चालान पर अपना GSTIN प्राप्त करने में सक्षम कर रही है, जिससे उन्हें अपनी खरीद पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने की अनुमति मिल सके।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।