जौनपुर, राजस्थान से बकरी लादकर लौट रही पिकअप पलटी, युवक की मौत #Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर के समीप राजस्थान से बकरी लादकर लौट रही पिकअप पलट गई। जिसमें एक युवक समेत 11 बकरियों की मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी मोहम्मद मुस्तफा का बकरी का कारोबार है।मंगलवार की रात मुस्तफा राजस्थान से एक पिकअप में बकरी लादकर घर रसूलाबाद लौट रहा था। जपटापुर-लपरी के बीच छुट्टा पशु सामने आ जाने की वजह से पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें मुस्तफा के साथ सहयोग में राजस्थान गए रसूलाबाद निवासी मोहम्मद अजीम 26 वर्ष की मौत हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। जबकि चालक व मोहम्मद मुस्तफा को मामूली चोट आई है। मृतक के भाई अब्दुल रहमान की तहरीर पर पुलिस ने सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ad
ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।