• Breaking News

    जौनपुर, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में बिल पास कराने का किया विरोध #Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह के नेतृत्व में पार्टीजनों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और किसानों के हितों के खिलाफ संख्या कम होने के बावजूद बिना वोटिंग के जबरन राज्यसभा द्वारा पारित बिल को वापस लेने के संबंध में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा को सौंपा। 

    इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि भारतीय संसद में असंवैधानिक तरीके से पारित एग्रीकल्चर ऑर्डिनेंस (कृषि अध्यादेश) से जय जवान और जय किसान के नारा लगाने वाले देश में किसानों की बदहाली में एक और काला अध्याय जोड़ने का काम केंद्र में बैठी भाजपा सरकार द्वारा किया गया। 

    केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। एमएसपी ऑर्डिनेंस बिल उसका जीता जागता प्रमाण है। इस बिल की वजह से धान और गेहूं की एमएसपी खत्म हो जाएगी। किसानों से खेती को भी छीना जा रहा है। इस बिल के पास होने से बड़े-बड़े पूंजिपतियों को कृषि क्षेत्र में आने का मौका मिलेगा। 

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मांग करती है कि उद्योगपतियों को फायदा पहुँचाने के उद्देश्य से संसद में पारित किसान विरोधी बिल को वापस लिया जाए, अन्यथा आप पूरे देश भर में किसानों के साथ मिलकर सड़कों पर संघर्ष करेगी। इस अवसर पर तमाम पार्टीजन उपस्थित रहे।

    ad
    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad