जौनपुर, यूनियन बैंक मुंगराबादशाहपुर के अधिकारी उड़ा रहे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी #Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर कोरोना काल में जहाँ जिलाधिकारी दिनेश सिंह द्वारा कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य कर दिया गया है ।
वहीं जिलाधिकारी के इस आदेश को यूनियन बैंक के स्थानीय शाखा प्रबंधक के तुगलकी फरमान से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ खुलेआम उड़ाई जा रही है। वहीं खाताधारक एवं बैंक के अन्य उपभोक्ता बैंक शाखा का गेट बन्द होने से बैंक शाखा के बाहर सीढ़ी पर घंटों उमस भरी गर्मी में खड़े-खड़े हलाकान हो रहे हैं।
बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मनमानी का आलम यह है कि पैसा जमा करने से लेकर निकालने तक के लिए बैंक शाखा पर आने वाले हर ग्राहको को बैंककर्मियों की मनमानी के चलते घंटों बैंक शाखा के सामने लाइन में खड़ा रहना ही पड़ता है, क्योंकि बैंक शाखा का दरवाजा लोगों के लिए बन्द ही रहता है। इस प्रकार लोगों की बैंक के सामने भारी भीड़ जमा होने से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।
खाताधारकों का आरोप है कि बैंक शाखा परिसर में पर्याप्त स्थान होने के बाद भी शाखा प्रबन्धक के तुगलकी फरमान से जहाँ लोगों को बैंक शाखा में लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी धड़ल्ले से उड़ाई जा रही हैं।
खाताधारकों ने बताया कि मुंगराबादशाहपुर में अन्य बैंकों जैसे भारतीय स्टेट बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक अन्य बैंकों की शाखाओं में अपने खाताधारकों को बैंक शाखा के अन्दर सेनेटाइजर का प्रयोग करने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैंक परिसर में लेनदेन सहित अन्य कार्य करने की सुविधा प्रदान किए हुए हैं लेकिन यूनियन बैंक आफ इण्डिया की स्थानीय शाखा प्रबन्धक के तुगलकी फरमान के चलते जहाँ खाताधारकों को बैंक परिसर में प्रवेश करने से वंचित रखा जा रहा है, वहीं खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर शाखा प्रबन्धक सौमिक मण्डल ने पूछने पर बताया कि बैंक शाखा के कई कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के चलते सुरक्षा कारणों से एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।