जौनपुर, नई सब्जी मण्डी के एक होटल में लगी आग, मचा हड़कम्प #Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर। जिले के शाहगंज नई सब्जी मण्डी में उस समय हड़कम्प मच गया जब गैस के रिसाव से एक होटल में आग लग गयी और धुएं का गुबार आसमान छूने लगा। आननफानन में गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। दुर्घटना में हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
बताते हैं कि शाहगंज में स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति (नई सब्जी मंडी) गेट पर स्थित इण्डियन ढाबा की रसोई में खाना बनाने के दौरान प्रातः 10 बजे आग भड़क उठा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतना भयानक रहा कि लगभग आधे घंटे तक दोनों ओर से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
इस मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची। सेंट थामस इंटर कालेज रोड स्थित गैस एजेंसी को फोन किया गया। एजेंसी कर्मचारियों ने अग्नि शमन यंत्र के माध्यम से आग पर काबू पाया।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।