जौनपुर, स्कूल में युवती के साथ अश्लील हरकत करते कैमरे में कैद हुआ प्रधानाध्यापक, वीडियो वायरल #JaunpurUpdate News
Jaunpur Update News
जौनपुर। धर्मापुर ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक की अश्लील हरकत का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में प्रधानाध्यापक एक युवती के साथ विद्यालय परिसर में रंगरेलियां मना रहा है। विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं। बीएसए ने इसका संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी है। जांच की खबर लगते ही प्रधानाध्यापक मेडिकल अवकाश पर चला गया है।
वायरल वीडियो बीते सर्दियों का है। इसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने ऑफिस में एक युवती के साथ है। वह कमरे में लगी खिड़कियों को बंद कर रहा है और बगल की कुर्सी पर बैठी युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। उसकी पूरी करतूत विद्यालय के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पिछले दिनों कैमरा का डाटा खाली करते समय किसी के हाथ यह वीडियो लग गया, जिसे उसने वायरल कर दिया। उसके बाद विद्यालय परिसर में ऐसी हरकत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश हो गए।
मामला संज्ञान में आने पर बीएसए ने इसकी खंड शिक्षा अधिकारी को इसकी जांच सौंप दी। इसकी भनक लगते ही आरोपी प्रधानाध्यापक छुट्टी पर चला गया है। इस बाबत बीईओ संजय यादव का कहना था कि वीडियो हमने भी देखा है। मामले की जांच की जा रही है। विद्यालय के स्टाफ से भी इस बारे में जानकारी ली जा रही है। जल्द ही जांच के बाद रिपोर्ट बीएसए को सौंपी जाएगी।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।