• Breaking News

    जौनपुर, बेटी दिवस पर दो अफसर बेटियों का हुआ धूमधाम से स्वागत #Jaunpur_Update_New

    Jaunpur Update News

    केराकत/ जौनपुर । केराकत के ग्राम चकरारेत (नरहन) स्थित अपने आवास पर रविवार को पहुंचने पर दो अफसर बेटियों का लोगों ने हर्षोलाश से स्वागत किया ।

    अपनी दोनों  बेटियों  अंकिता  सिंह  जज (आजमगढ़) व आकांक्षा सिंह  एस डीएम की गर्मजोशी से करते हुए मां सावित्री देवी  राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन ( सावित्री गुट) ने कहा कि यह मेरे लिये जीवन की सबसे बड़ी खुशी का दिन है की हमारी दोनों बेटियों  ने अफसर बनकर मेरा गौरव और बढ़ाया है। 

    श्रीमती  सिंह  ने कहा कि आज बेटी दिवस के अवसर मैं  सभी उन माता पिता से कहना चाहूँगी कि वे बेटियों को भरपुर  प्यार के साथ उनकी शिक्षा दीक्षा  पर विशेष ध्यान  दे। 

    उन्होंने  कहा कि अपनी दोनों  अफसर बेटियों से यह कहना चाहूँगी  कि वे जिस पद पर हैं  बहुत  ही ईमानदारी  जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। पिता इन्सपेक्टर जय किशोर सिंह  ने भी बेटियों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि मुझे अपनी दोनों  बेटियों पर गर्व है। जज अंकिता सिंह व एस डीएम आकांक्षा सिंह  ने कहा कि मेरे माता पिता का हम दोनों पर आशीर्वाद व स्नेह का नतीजा है कि हम इस पद पर पहुचें है । हमें अच्छी राह दिखाई और  समय समय पर हौसला व हिम्मत दिया । जिसके चलते हम दोनों  ने यह उपलब्धि हासिल किया। दोनों  ने कहा कि कोई भी मंजिल कठिन  नहीं  होती बस जज्बा चाहिए।

    इस अवसर पर नंदहादुर सिंह, नन्दकिशोर सिंह, प्रकाश  सिंह, सत्येन्द्र  सिंह, अंश कुमार सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, श्रीयान्श सिंह, सक्षम कुमार सिंह  एवं इन्द्र सेन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, आदि ग्रामवासी उपस्थित  रहे ।

    ad
    ad





    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad