जौनपुर, रास्ता न होने से परेशान ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन #Jaunpur_Update_News
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के जरौना ग्राम पंचायत में रास्ते को लेकर परेशान नवापुर मजरे के ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय पर पहुंचकर बीडीओ राजन राय को मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से अब उनके मजरे में आने-जाने के लिए रास्ता नहीं है। गांव में इंटरलाकिंग मार्ग बनवाने की माग की गई हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर में ब्लाक कार्यालय पर उक्त गांव के लगभग दो दर्जन लोगों के साथ पहुचे जज सिंह अन्ना ने आवागमन की समस्या को उठाते हुए जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा बरतने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि उक्त मजरे की लगभग तीन हजार आबादी का आवागमन होता है। अभी भी उक्त मार्ग कच्चा ही है। लोगों ने 225 मीटर मार्ग को पक्का करवाने की मांग की है। खण्ड विकास अधिकारी राजन राय ने लोगों को बजट की व्यवस्था होने पर मार्ग का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।