• Breaking News

    जौनपुर, नही रहे श्रीमहाकाली जी शक्तिपीठ मन्दिर के पुजारी पण्डित सन्दीप महाराज। #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय नगर के मध्य स्थित आसपास के कई जिलों के लोगो के आस्था का केन्द्र एवं शक्तिपीठ के रूप में मान्य लगभग 190 वर्षों पुरानी श्रीमहाकाली जी मन्दिर शक्तिपीठ मन्दिर के मुख्य पुजारी पण्डित सन्दीप महाराज उम्र 42 वर्ष का रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे एकाएक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया । 


    बताते है कि श्रीमहाकाली जी  मन्दिर का निर्माण लगभग वर्ष 1830 में हरीपुर स्टेट की महारानी स्व0 बलराजी कुँवरि द्वारा कराया गया था । मन्दिर निर्माण के समय दक्षिण भारत के प्रकाण्ड विद्वानों के साथ काशी के प्रकाण्ड विद्वानों ने मन्दिर की स्थापना एवम प्राणप्रतिष्ठा कराया था । उन सबके साथ इस क्षेत्र के वैदिक विद्वानों के अलावा ग्राम गौरैयाडीह निवासी पण्डित जीवबोध महाराज भी सहयोग में रहे उनके पाण्डित्य से खुश हो कर महारानी बलराजी कुँवरि ने श्रीमहाकाली जी की सेवा और पूजा के लिए उन्हे इस मन्दिर का मुख्य पुजारी नियुक्त कर दिया तभी से पण्डित जीवबोध महाराज जीवन पर्यन्त माँ महाकाली जी की पूजा और सेवा करते रहे। 

    उसके पश्चात उनके पुत्र पण्डित रविदत्त महाराज ने बाल्यावस्था में ही माँ महाकाली जी की जीवन पर्यन्त सेवा किया उसके पश्चात उनके पौत्र पण्डित सन्दीप महाराज ने बचपन से ही मन्दिर में ही अपने बाबा पण्डित रविदत्त महाराज के साथ रहकर माँ महाकाली जी की सेवा और पूजा किया । 


    पण्डित सन्दीप महाराज माँ महाकाली जी की भक्ति में इतने लीन हो गए कि उन्होंने शादी विवाह भी नही किया और जीवन भर बालब्रह्मचारी रहे । उनके निधन की सूचना मिलते ही समूचे नगर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयीं । हजारों की संख्या में लोग मन्दिर परिसर में पहुँच कर श्रद्धासुमन अर्पित किया । इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गौरैयाडीह के (सटवा दुबान) ले जाया गया। 

    वहां से शव यात्रा प्रारम्भ होकर समूचे नगर से होते हुए श्रीमहाकाली जी मन्दिर प्रांगण में पहुँची। जहाँ पहले से इन्तजार कर रहे सैकड़ों लोगों सहित नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू, विहिप के कृष्ण गोपाल जायसवाल, दीपक शुक्ल, विशम्भर दुबे, जगदम्बा जायसवाल, बृजेश मिश्रा, चन्द्रेश तिवारी समेत सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया । उसके बाद शवयात्रा प्रयागराज के दारागंज स्थित दशवामेध घाट ले जाया गया। जहाँ उनका अन्तिम संस्कार किया गया ।
    ad
    ad






                

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad