जौनपुर , पंडित जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उड़ाये गये गुब्बारे #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर - पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर भारतीय जनता पार्टी ने आज जौनपुर के खरका कालोनी स्थित दीनदयाल पार्क में पण्डित के मूर्ति पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में माल्यार्पण करके गुब्बारे उड़ाये गये, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव और मल्हनी चुनाव प्रभारी और प्रदेश में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर जी उपस्थित रहे, माल्यार्पण के उपरान्त महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पहली बार कांग्रेस के सामने कोई विकल्प खड़ा किया, 1951 में जनसंघ की स्थापना कर पहले ही चुनाव में दो लोकसभा की सीटें जीतकर कांग्रेस की जड़े हिलाने का कार्य किये, जनसंघ की स्थापना के दशक दर दशक बाद कांग्रेस कमजोर होती चली गई।
जनसंघ से निकली भाजपा पिछले 6 साल से कांग्रेस को हटाकर सरकार चला रही है। अनिल राजभर जी ने कहा कि जनसंघ के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्र अवस्था में ही आरएसएस के संपर्क में आए और प्रचारक बन गए, जिसके बाद जनसंघ की स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर की, भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारक के तौर पर माना जाता है।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी, वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे, राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी।
उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, राम सूरत विन्द, पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, राजू दादा, अभय राय, भूपेंद्र सिंह,भूपेंद्र पांडे, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, विपिन द्विवेदी, रागिनी सिंह, सिद्धार्थ राय, अनिल गुप्ता, इंद्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, बटेश्वर सिंह, रोहित गोस्वामी शुभम मौर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।