जौनपुर, रोजगारपरक के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगी नयी शिक्षा नीतिः हृदय प्रसाद #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर में बी.एड. विभाग के संयोजन में कोविड-19 की परिधि में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत एक समग्र एवं बहुविषयक शिक्षा पद्धति लागू किए जाने हेतु योजना एवं सुझाव विषय पर कार्यशाला(विचार/संवाद गोष्ठी) का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राध्यापकों के अलावां क्षेत्रीय शिक्षाविद और प्रबुद्धजनों ने अपने सुझाव दिए। वाक्देवी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यशाला/संगोष्ठी का शुभारम्भ हुआ। संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ने अपने उद्बोधन में नयी शिक्षा नीति के व्यापक स्वरूप के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि नयी शिक्षा नीति रोजगारपरक होने के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक है। इसके लिए सरकार को शैक्षिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की आवश्यकता होगी।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि निवर्तमान प्राचार्य मोती लाल गुप्त ने नयी शिक्षा नीति में 06 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की सराहना की। वहीं इण्टर कालेज समोधपुर के प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने ग्रामीणांचल के बच्चों पर विशेष बल देने की बात बताई।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सतीश सिंह एवं शिक्षक/पत्रकार डा. प्रदीप दूबे ने संयुक्त रूप से समग्र एवं बहुविषयक शिक्षा पद्धति पर अपने विचार व्यक्त किये। संगोष्ठी में डा. रमेश चन्द सिंह, डा. अवधेश मिश्र, डा. आलोक सिंह, डा. लालमणि प्रजापति समेत अन्य शिक्षाविदों ने अपना विचार प्रकट करते हुए अपने सुझाव दिए। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा. रणजीत पाण्डेय ने उपस्थित आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि नयी शिक्षा नीति में ज्ञान और रोजगार के सृजन के साथ ही भारत को पुनः विश्व गुरु बनने की संकल्पना की गई है। संगोष्ठी का संचालन अरविन्द सिंह ने किया।
इस अवसर पर डा. अविनाश वर्मा, राकेश यादव, राजेश सिंह, वन्दना तिवारी, वसुधापति तिवारी, सुनील सिंह, बिन्द प्रताप, अखिलेश सिंह, गंगा प्रसाद, ज्वाला प्रसाद, राजेश आदि उपस्थित रहे।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।