जौनपुर, डीएम ने उपचुनाव को लेकर मातहतों को दिये आवश्यक निर्देश #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश सिंह ने 367-मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में नोडल अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।इस मौके पर उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन के लिए जिन अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। इसमें कोई भी लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि अपने विभागों के कार्यों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए चुनाव कार्यों में लग जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि समस्त नोडल अधिकारी चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों को अवश्य पढ़ें तथा उसी अनुरूप कार्य करें। आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राम प्रकाश, उपजिलाधिकारी सदर नीतीश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र सहित समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।