• Breaking News

    जौनपुर , संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकता मिला शव #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर (सिकरारा) :- हरखपुर गांव में शनिवार की भोर में आम के पेड़ से लटकता शव मिलने के बाद गांव में सनसनी मच गई। घटना का कारण फिलहाल पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

    संजय निषाद (50) हैंडपंप बनाने का काम करते थे। देररात अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर निकले थे। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि वह नशे में थे। अनहोनी की आशंका में परिवार के लोग रात में उनकी काफी तलाश किए, लेकिन जानकारी नहीं मिली। शनिवार की भोर लगभग चार बजे घर से एक किलोमीटर दूर बगीचे में आम के पेड़ की डाली पर लटकता शव देख घरवाले सन्न हो गए। 

    थानाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने शव को पेड़ से उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। मृतक के जीजा प्रेमचंद्र निषाद मोथहां जफराबाद ने थाने में तहरीर दी है। मृतक की पांच पुत्रियों में तीन की शादी हो चुकी है, जबकि दो की शादी नहीं हो पाई है। पुत्र सुशील निषाद अभी आठवीं कक्षा में पढ़ता है। ऐसे में कच्ची गृहस्थी टूटने के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी रीना देवी तो बेसुध पड़ी हैं।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad