जौनपुर, बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
सुइथाकला, जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीणमणि तिवारी ने शनिवार को स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में पहुंचकर कायाकल्प योजना के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान वह सबसे पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रामपुर पहुंचे जहाँ दिव्यांग छात्रों के लिए प्रधानाध्यापक राकेश सिंह को तत्काल दिव्यांग शौचालय बनवाने के साथ किचेन, गार्डन और बिजली के तारों को भूमिगत कराने का निर्देश दिया।
उसके बाद वह क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जहां किचेन में पानी रिसाव देख प्रधानाध्यापिका प्रतिमा मौर्या से किचन में टाइल्स लगाने के साथ उसे व्यवस्थित कराने का निर्देश दिया। वहीं छात्राओं के लिए बने शौचालय में टूटा सीट देख उसे दूसरा लगवाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने विद्यालय में ही एआरपी व संकुल के सभी प्रभारियों की बैठक करके छात्र नामांकन बढ़ाने के साथ ही अभिभावकों से दीक्षा एप डाउनलोड करवाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी मुफ्तीगंज संजय यादव, शाहगंज के राजीव यादव, खुटहन के अरूण यादव के साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी सुइथाकला राज नारायण पाठक समेत संकुल प्रभारियों मे दुष्यंत मिश्रा, सतीश सिंह, इन्द्रजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, एआरपी पंकज सिंह आदि मौजूद थे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।