• Breaking News

    जौनपुर, इस तरह पंचायत चुनाव लड़ेंगे चार बच्चों के बाप? #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News


    डोभी, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जहां उहापोह की स्थिति बनी हुई है, वहीं पंचायत चुनाव लड़ने को अधिकतम दो बच्चों वाले कानून लागू होने की सुगबुगाहट ने भावी उम्मीदवारों की नींद उड़ा दी है। प्रधानी के ख्वाब पर मंडरा रहे इस संकट से कैसे निपटा जाय। मठाधीशों ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।

    सूत्रों की मानें तो प्रधानजी! कहलाने की चाहत रखने वाले चाहते हैं कि यदि दो बच्चों वाला कानून अमल में लाया गया तो यही कानून सांसद, विधायक की उम्मीदवारी पर भी लागू होना चाहिए। 

    इस मुद्दे को कई संगठन मिलकर राज्य चुनाव आयोग सहित हाईकोर्ट में चुनौती देने की सोच रहे हैं। यदि कोर्ट ने इनकी गुहार मान ली तो आने वाले पंचायत चुनाव में चार बच्चों के बाप भी चुनाव लड़ सकेंगे। दो बच्चों वाला कानून सरकार अमल में लाये तो चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके लोग, अखाड़े में उतरे बिना ही पटकनी खा जाएंगे।

    इस परेशानी से बचने के लिए दर्जनों संगठन सक्रिय हो गये हैं। जो इस कानून के आने पर कोर्ट भी जा सकते हैं। पंचायत चुनाव लड़ने वालों की बेचौनी पर हंस रहे मतदाता अभी से गांव के चट्टी चौराहों पर बोल रहे हैं ‘बच्चे दो ही अच्छे’।
    ad
    ad


      



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad