जौनपुर, छुट्टा पशुओं से आजिज ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के आतंक से आजिज आकर दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संदर्भित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव को सौंपा। प्रशासन से मांग किया कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे आवारा पशुओं को किसी गोशाला में रखवायें।
बता दें कि तहसील क्षेत्र के मीरपुर खास, मोलानापुर, जुड़ऊपुर, खजुरहट, जमालपुर, छाछो, कादनपुर, तुलापुर, कोरमलपुर जैसे सभी गांवों व नगर के लोग छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान हैं। किसानों की धान, मक्का, बाजरा, अरहर व सब्जियों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। यही स्थिति नगर की भी है हाई-वे सहित सभी मोहल्लों, गलियों में जहां बेसहारा पशुओं के आतंक से आम आदमी असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोगों ने मांग किया कि शासन-प्रशासन आवारा घूम रहे पशुओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
ज्ञापन देने वालों में बाबू राम, रघुनाथ, सतिराम, महाबली एडवोकेट, कमला शंकर, राम कृपाल, बबई राम, बसंत लाल, सुरेश बहादुर सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।