• Breaking News

    जौनपुर, किसानों ने तहसील में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    मछलीशहर, जौनपुर। अखिल भारतीय किसान सभा समन्वय समिति व भारतीय किसान यूनियन द्वारा शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। किसानों ने राष्ट्रपति को संदर्भित 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी अंजनी सिंह को सौंपा। 

    इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानून से देश के किसानों में आक्रोश है। किसानों की राय से कानून बनाया जाय। तभी किसानों का भला होगा। मांग की गई कि किसानों की उपज का उचित समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाय। कृषि कानून वापस लिया जाय। साथ ही किसानों के फसल के उत्पाद के खरीद की गारन्टी की जाय। स्वामीनाथन कमीशन की सम्पूर्ण रिपोर्ट लागू की जाय। कृषि मंडी को सरकारी नियंत्रण में रखा जाय। श्रमिक विरोधी कानून वापस लिया जाय। धरना की अध्यक्षता कामरेड राम गोपाल सिंह व संचालन बसंत लाल ने किया। 

    इस अवसर पर किसान नेता जय लाल सरोज, सुभाष पटेल, लालजी यादव, राजनाथ यादव, अशोक पाण्डेय, शिवशंकर, भूलन बौद्ध, बाबू राम, नेहा पटेल, नजमा, शकुन्तला आदि उपस्थित रहे।

    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad