• Breaking News

    जौनपुर, मांगों को लेकर विद्युतकर्मियों ने तीसरे दिन भी किया धरना-प्रदर्शन #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर केन्द्र सरकार द्वारा लाये जा रहे इलेक्ट्रिसिटी (अमेण्डमेंड) एक्ट 2020 और निजीकरण के विरोध में देश के 15 लाख विद्युतकर्मियों के साथ गुरुवार को लगातार तीसरे दिन जनपद के सभी विद्युत अधिकारियों/ कर्मचारियों/ संविदाकर्मी द्वारा मौजूदा महामारी को ध्यान में रखते हुए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सायं 4 से 5 बजे तक ध्यानाकर्षण विरोध प्रदर्शन किया गया। 


    इस मौके पर निजीकरण के विरोध ‘करो या मरो’ की भावना से निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया गया। संयुक्त संघर्ष समिति के समस्त घटक विरोध प्रदर्शन में उपस्थित थे। उपरोक्त विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता ई. संतोष सिंह और संचालन निखिलेश सिंह संयोजक विद्युत कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति ने किया। 

    इस दौरान ई. राम अधार, ई. अभिषेक केशरवानी, सत्या उपाध्याय, संजय यादव सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। प्रर्दशन में ई. संजय गुप्ता, ई. जेएन तिवारी, ई. निर्भिक भारती, ई. गुलाब राम, ई. आतिश यादव, असगर मेंहदी, अशोक मौर्या, अश्विनी श्रीवास्तव, आजाद चन्द्रशेखर, संतोष श्रीवास्तव, अमित खरे, प्रभात पाण्डेय, संजय वाल्मिकी, विकास कुमार, महेन्द्र पटेल, रविन्दर सिंह, गिरीश यादव इत्यादि मौजूद रहे।
    ad
    ad


      



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad