• Breaking News

    जौनपुर, बीती रात दो दुकानों से लाखों रुपए की हुई चोरी #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    मड़ियाहूं / जौनपुर | कस्बे के  रानीपुर रोड़  स्थित  बीती रात में दो अलग - अलग दुकानों का ताला तोड़कर चोरो ने दोनो दुकान से 15 हजार नगदी व एक लाख रूपये का सामान उठा ले गये। रात में गश्त पर निकली पुलिस ने ताला टूटा देखा तो दुकानदारों को घटना की जानकारी दी।


    पुलिस रात में ही आसपास चोरों की तलाश की लेकिन नही मिले। कस्बे के रानीपुर रोड़ पर सलमान अंसारी की जनरल स्टोर की दुकान है वही बगल में चंद्रेश पटेल की सुविधा वस्त्रालय के नाम से कपड़े की दुकान है। दोनो लोग दुकान बन्द कर अपने-अपने घर चले गये। चोरो ने रात में दोनो दुकानों का ताला तोड़कर नगदी सहित समान उठा ले गये। रात में ही करीब 1 बजे कोतवाली पुलिस गश्त पर थी। पुलिस ने देखा कि कपड़े की दुकान का शटर खुला है। शक होने पर पुलिस पास पहुँचकर देखा तो ताला टूटा था और सामान अस्त व्यस्त था।

    पुलिस ने देखा कि बगल में जनरल स्टोर की दुकान का भी ताला टूटा है। रात में ही पुलिस ने दोनो दुकानदारों का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था जिसपर फोन करके  घटना की जानकारी देते हुए मौके पर बुलाया। पुलिस रात में ही चोरों को अगल बगल ढूढ़ने का प्रयास किया गया लेकिन चोरों कहीं कोई सुराग  नही मिल पाया ।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad