• Breaking News

    जौनपुर, अनियंत्रित बोलेरो चौराहे पर टकराई, चार घायल #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    शाहगंज, जौनपुर। नगर के रामलीला भवन चौक पर बुधवार की रात अनियंत्रित बोलेरो ने दो ठेला दुकानदारों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में चार लोग घायल हो गये। भाग रही वाहन को लोगों ने रोककर क्षतिग्रस्त करते हुए चालक की पिटाई कर दी। नगर में आधे घंटे तक जाम लगा रहा। 


    जानकारी के अनुसार शाहगंज से जौनपुर की ओर जा रही बोलेरो रामलीला भवन चौक पर अनियंत्रित हो गई। जो संतोष अग्रहरि पुत्र शंकर के ठेले को टक्कर मारते हुए दूसरे छोर पर रिंकू पुत्र रामफेर के चाट के ठेले को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं ठेले पर मौजूद अनूप मोदनवाल, कल्लू भी चपेट में आकर गंभीर से घायल हो गये। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भागने लगा। जिसे सौ मीटर दूर पर लोगों ने पकड़कर वाहन को क्षतिग्रस्त करते हुए चालक की पिटाई कर दी। 

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर चालक व वाहन को कब्जे में ले लिया। घायलों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां अनूप व कल्लू की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad