जौनपुर, चालक को बेहोश कर ट्रैक्टर लेकर चम्पत हुये वाहन चोर #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के वारी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक को बेहोश कर वाहन चोर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गये। चालक ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के वारी गांव निवासी जिलाजीत यादव पुत्र प्रह्लाद यादव ने कोतवाली में तहरीर दिया कि 11 सितम्बर को अपनी भाभी शकुन्तला का पावर ट्रैक ट्रैक्टर लेकर छत की ढलाई करने के लिये मिक्सर मशीन लेने मछलीशहर बड़े पावर हाऊस के पास आया था। सटरिंग ठेकेदार बब्बू से मिला तो बताया कि 20 मिनट बाद दो मजदूर लेकर आ रहे हैं। ठेकेदार के जाने के बाद सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर उन लोंगों का इंतजार कर रहा था। इसी बीच दो लोग आये और मुंह पर रुमाल रखकर मुझे बेहोश कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गये।
सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन बेहोशी हालत में चालक को ले जाकर कस्बे के प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराये। होश आने पर चालक ने आप बीती बताकर कोतवाली में तहरीर दिया। इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाल दिनेश प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि मामला संदिग्द्ध प्रतीत हो रहा है। वैसे तहरीर के आधार पर ट्रैकर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।