जौनपुर, नियमित करें योगाभ्यासः अचल हरीमूर्ति #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। नियमित और निरन्तर योगाभ्यासों को करके व्यक्ति न केवल पूर्णतरू स्वस्थ और खुशहाल हो सकता है, बल्कि उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में निरन्तर वृद्धि होती रहती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक घंटे तक अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार आसन, ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास करते रहना चाहिए।
यह बातें दिव्य योग मंदिर ईशापुर में शुरू हुए योग शिक्षक प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने कही। इसके पहले दीप प्रज्ज्वलित करते हुए पत्रकार विनोद यादव व एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि आज के इस कोरोना जैसी वैश्विक आपदा में योग और आयुर्वेद ही हमारी वह प्राचीनतम विरासत है जिसे अपनाकर हर व्यक्ति स्वयं को सुरक्षित रख सकता है।
श्री हरीमूर्ति के द्वारा सर्वाइकल, स्पोन्डलाइटिस जैसी समस्याओं से पूर्णतः समाधान हेतु किये जानें वाले प्रमुख आसनों सहित योगिंग-जागिंग, सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम व भ्रामरी और उद्गीथ प्राणायामों के साथ ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर डा. ध्रुवराज, अर्जुन, र्त्यम्बकम, सनी, नीरज, राकेश, युवराज, आदर्श, प्रिन्स, संस्कार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।