• Breaking News

    जौनपुर, प्रथम स्थापना दिवस पर लायंस क्लब क्षितिज ने किया सम्मान समारोह #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय संस्था लायंस क्लब की जनपद शाखा लायंस क्लब क्षितिज ने अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर ‘चार्टर-डे’ समारोह का आयोजन धर्मापुर क्षेत्र के बनरहिया बाग में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया। 


    मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान एलसीएफ राकेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में पूरे उल्लास के साथ अध्यक्ष दिलीप सिंह की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम हुआ। प्रथम चरण में मुख्य अतिथि, संस्थाध्यक्ष एवं संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन एवं चार्टर पर पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चात संस्था के संस्थापक सदस्यों ने चार्टर पर पुष्प अर्पित किया तो सदस्यों ने मुख्य अतिथि एवं संस्थापक अध्यक्ष का स्वागत किया। 

    अध्यक्ष दिलीप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तो लायनेस डॉली गुप्ता ने ध्वज वंदना किया। अध्याय दिवस पर आयोजित समारोह में वक्ता के रूप में विचार रखते हुए रवि मिगलानी, आलोक सेठ, सर्वेश जयसवाल, संजय गुप्ता व चंद्रशेखर जायसवाल ने क्लब की समाज एवं पर्यावरण के प्रति अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन हेतु किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह के दिशा निर्देशों की सराहना किया। 

    इस दौरान राजेन्द्र सिंह ने कोरोना वारियर्स पर शानदार गीत प्रस्तुत किया जिसके बाद कोरोना वॉरियर के रूप में मनीष मौर्य का अभिनंदन किया गया। संस्थापक अध्यक्ष श्री सिंह ने क्लब के स्थापना सहित क्लब द्वारा पूरे वर्ष भर किए गए सामाजिक कार्यों की झलक अपनी वाणी के माध्यम से उद्गार किया। 

    मुख्य अतिथि राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरा विश्व कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। ऐसी परिस्थिति में क्लब की जिम्मेदारी देश के जान-माल की सुरक्षा एवं पर्यावरण के प्रति और भी ज्यादा बढ़ गई है। आयोजन के द्वितीय चरण में मुख्य अतिथि एवं संस्थापक अध्यक्ष ने सभी संस्थापक सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यकम का संचालन सचिव विष्णु सहाय व लायनेस अर्चना सिंह ने संयुक्त रुप से किया। 

    इस अवसर पर पूर्व सचिव चंद्रशेखर जायसवाल, मनीष नारायण चौरसिया, मनीष देव, संजय बैंकर, प्रदीप सिंह, राजीव गुप्ता, अजीत सोनकर, अमित सोनी, धर्मेन्द्र सेठ, जैकी साहू, शिवेंद्र सेठ, डा. प्रशांत द्विवेदी, देवानन्द श्रीवास्तव, अतुल चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad