जौनपुर, जनता त्रस्त-नेता मस्तः जल निकासी की समस्या से जूझ रहे लोग #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जलालपुर, जौनपुर। त्रिलोचन महादेव में जल निकासी की व्यवस्था न होने की वजह से क्षेत्रीय जनता काफी त्रस्त है। जौनपुर से बनारस की बीच बसा त्रिलोचन महादेव विगत कई दशकों से जल निकासी की समस्या से ग्रसित है। विधायक से लेकर सांसद तक को समस्या के बारे में अवगत कराने के बाद भी अभी तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला जबकि पानी एकत्रित होने की वजह से तमाम सारे रोग भी होने का खतरा मंडराता है।
पानी के बहाव को लेकर आए दिन जनता आपस में मारपीट भी होती है जिसकी शिकायत आला अधिकारियों के कानों तक पहुंचा दी गई है, फिर भी कोई कार्यवाही न होने की वजह से जनता आक्रोशित हो गई है। उन्होंने सारे नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नाली का निर्माण जल्द नहीं होता है तो इस बार त्रिलोचन की जनता पूर्ण रूप वोट का बहिष्कार करेगी।
इस बाबत समाजसेवी सचिन सेठ का कहना है कि समस्या को देखते हुए कई बार आला अफसर और नेताओं को अवगत कराया गया है किंतु त्रिलोचन महादेव की जल निकासी के समाधान को लेकर किसी भी नेता अफसर ने उत्सुकता नहीं दिखाई जबकि हर बार वोट मांगते समय सबसे पहले नाला निर्माण की बात कही जाती है।
वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने कहा कि हमने कई बार जनता के साथ नाली के लिए आवाज उठाया परंतु अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी उपेंद्र सिंह ने कहा कि समस्या बहुत विकट है। इसके लिए माननीय लोगों को आगे आकर समस्या का निराकरण करना चाहिए, अन्यथा हम लोग धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
रमेश गिरी व मनीषा गिरी का कहना है कि नाली का पानी एकत्रित होने की वजह से बच्चों के गिरने का डर हमेशा बना रहता है। अगर किसी दिन कोई अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। क्षेत्र के उमेश गुप्ता, संदीप अग्रहरी, रविंद्र अग्रहरि, पिंटू साहू, रामू साहू, सुजीत यादव, रमेश गिरी, काजू गुप्ता, शिव साहू, अमरावती गिरी सहित तमाम लोगों ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये उक्त समस्या के स्थायी समाधान की मांग किया है।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।