• Breaking News

    जौनपुर, डीएम ने आधा दर्जन मेधावी बच्चों को किया सम्मानित #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। वाराणसी से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के जौनपुर इकाई के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 


    समारोह में 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हरिओम पटेल 93.00 प्रतिशत, द्वितीय शिवानी देवी 92.83 प्रतिशत एवं तृतीय आजाद यादव 92.67 प्रतिशत और 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जागृति मौर्या 90 प्रतिशत, द्वितीय श्रृषभ विश्वकर्मा 86.60 प्रतिशत एवं तृतीय शिवम यादव 85.80 प्रतिशत को जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने प्रमाण-पत्र, मेडल एवं सामान्य ज्ञान की किताब देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि यह तो अभी शुरुआत है, आगे इससे भी बड़ी लड़ाई लड़नी है। सभी बच्चों को निर्देश दिया कि लक्ष्य निर्धारित कर, एकाग्रचित होकर पढ़ाई करते हुए अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन करे। 

    जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीणमणि त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे बहुत ही प्रतिभाशाली हैं। यह भविष्य में कुछ बनकर जिले का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर समाचार पत्र के जिला प्रभारी मनीष जायसवाल, शिक्षक नेता अमित सिंह, रमेश यादव, शरद सिंह, अजय सिंह, डा. मनोज वत्स, संतोष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad