• Breaking News

    जौनपुर, समाजसेवी मिंगलानी के निधन पर तमाम संस्थाओं ने जताया शोक #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। अपनी व्यवहार कुशलता व मिलनसारिता के बलबूते समाज के हर वर्ग में लोकप्रिय व्यापारी नेता, समाजसेवी रवि मिंगलानी के आकस्मिक निधन पर मॉर्निंग वाकर्स क्लब के तत्वावधान में नव दुर्गा शिव मंदिर पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन हुअ। 

    इस मौके पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति व सद्गति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई। 

    इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वह व्यापारियों तथा समाज के लिये पूरी तरह समर्पित थे। लायन्स क्लब, जेसीआई सहित सामाजिक संगठनों के महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुये जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन किया। अपने नेक कार्यों की वजह से लोगों के दिलों में उन्होंने जो जगह बनाई है, हमेशा याद किये जायेंगे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। शोकसभा का संचालन अवनीन्द्र तिवारी ने किया। 

    इस मौके पर तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंह, कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह, श्री दुर्गा पूजा महासमिति, लायंस क्लब क्षितिज के पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, युवा नगर अध्यक्ष विष्णु सहाय, दिलीप जायसवाल, जेसीआई से आलोक सेठ, व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष राधेरमण जायवाल, लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष दिलीप सिंह, सरदार तरनजीत सिंह, रंजीत सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, रवि अग्रहरि, रामजी अग्रहरि, संजय बैंकर, अजय गुप्ता, अजीत सोनकर, सुनील जायसवाल सहित कई संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad