• Breaking News

    जौनपुर, गैस गोदाम पर लूट का प्रयास, फायरिग में सेल्समैन घायल #JaunpurUpdateNews

     Jaunpur Update News

    जौनपुर (गौराबादशाहपुर) :- धर्मापुर बाजार में रविवार को दिन दहाड़े लूट की नीयत से पहुंचे बदमाशों ने फायरिग शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद सेल्समैन घायल हो गया। गोली चलने की आवाज से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना दी गई तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि बदमाश फरार हो गए।

    धर्मापुर बाजार स्थित शिव हरि भारत गैस गोदाम पर दोपहर लगभग दो बजे एक काले रंग की पल्सर से तीन युवक पहुंचे। दो युवक कैश काउंटर पर पहुंच कर सेल्समैन सत्यदेव मौर्य से थोड़ी देर तक गैस सिलेंडर का रेट पूछते रहे और तीसरा गेट पर खड़ा था, तभी एक बदमाश तमंचा निकाल कर सेल्समैन की कनपटी पर सटाते हुए काउंटर से रुपये छीनने लगा। इस पर सेल्समैन भी बदमाशों से उलझ गया। 

    इसी बीच एक बदमाश ने फायरिग शुरू कर दी। एक गोली सेल्समैन के कंधे को छूते हुए निकल गई। मामूली रूप से घायल सेल्समैन ने किसी तरह गोदाम के पीछे भागते हुए जान बचाई। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण व बाजार के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक तीनों बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो चुके थे। 

    घटना की जानकारी होते ही सीओ केराकत रणविजय सिंह व एसओ गौराबादशाहपुर राम प्रवेश कुशवाहा मय फोर्स गैस गोदाम पर पहुंच गए। टीम ने बाजार में लगे तीन दुकानदारों के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीओ ने बताया कि घटना के बाद आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad