• Breaking News

    जौनपुर, विधायक डा. हरेन्द्र, दिनेश चौधरी व डीएम ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह, केराकत दिनेश चौधरी एवं जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने महिला चिकित्सालय में बन रहे एल-2 स्तर कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण किया जिसके बाद अधिकारियों, आईएमए, रेडक्रास एवं व्यापार मण्डल के सदस्यों के साथ बैठक किया।


    उपरोक्त लोगों ने पंजीकरण कक्ष, ओपीडी, रजिस्ट्रेशन कक्ष, आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू वार्ड, एचडीओ वार्ड, पीएमसी वार्ड का निरीक्षण किया जहां उन्होंने अस्पताल में मरीजों के बैठने की व्यवस्था तथा अस्पताल की साफ-सफाई निरंतर कराए जाने का निर्देश दिया। 

    इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश कुमार को निर्देश दिया कि आवश्यक स्टाफ की भर्ती करके प्रशिक्षण शीघ्र लिया जाए। विधायक जफराबाद श्री सिंह ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने में भी केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। जनपद में कोरोना वायरस को फैलने से रोका गया है जिसके लिए जिला प्रशासन बधाई के पात्र हैं। जिले में लॉकडाउन द्वारा गरीब व असहाय के मदद में जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं ने विशेष योगदान दिया है। 

    केराकत विधायक ने कहा कि अन्य जिलों की अपेक्षा जौनपुर में कोरोना के मरीज बहुत कम हैं। स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों द्वारा बहुत ही मेहनत से कार्य किया जा रहा है। जो सुविधाएं अभी तक बड़े शहरों में देखने को मिलती थीं, अब इस अस्पताल में लोगों को दी जाएंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कोरोना के इलाज के लिए चार अस्पताल एक्टिव हैं। जो व्यक्ति थर्मामीटर एवं पल्स ऑक्सीमीटर खरीद सकते हैं, उन्हें होम आइसोलेशन की सुविधा सीएचसी प्रभारी की निगरानी में दी जा रही है। 

    उन्होंने कहा कि सर्विलांस एवं पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों का चिन्हिकरण करना उनकी प्राथमिकता है। जनपद के 21 पीएचसी पर रैपिड एंटीजन मशीन से प्रतिदिन टेस्ट किए जा रहे हैं। प्रत्येक दिन 2 से 3 हजार व्यक्तियों का टेस्ट करना हमारा लक्ष्य है। टीमें बनायी गयी हैं जो रविवार को प्रत्येक वार्ड में जाकर कोरोना वायरस का टेस्ट करेंगी। सरकारी एवं प्राइवेट चिकित्सकों की एक एक्सपर्ट टीम बनायी गयी है जो कोरोना मरीजों का विश्लेषण करेंगी और मरीज उनसे सहायता भी प्राप्त कर सकेंगे। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि 100 बेड का कोरोना एल-2 स्तर का अस्पताल शुरू किया जा रहा है। यह जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि है। 

    उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि मिलकर काम करें और अस्पताल को और बेहतर बनाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश कुमार ने कहा कि इस अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

    इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा, डा. एनके सिंह, डा. सुभाष सिंह, व्यापारी नेता राधेरमण जायसवाल, सीएमएस डा. एके शर्मा, डा. बीके अग्रवाल, डा. वीएस उपाध्याय, डा. संदीप कुमार, भावना वर्मा, रेडक्रास समिति के सचिव डा. मनोज वत्स, माध्यमिक शिक्षक संघ से संतोष सिंह, आरिफ हबीब आदि उपस्थित रहे।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad