• Breaking News

    जौनपुर, सफलता की कहानी-कृषक की जुबानी, केला की खेती #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जनपद में नकदी फसल करने वाले किसानों को काफी लाभ पहुंच रहा है जिसका उदाहरण ग्राम भरहूंपुर विकास खण्ड रामनगर के ओम प्रकाश सिंह है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि ओम प्रकाश को केला की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया जिससे उनकी आय में बढोत्तरी हो सके। 


    उन्होंने बताया कि पराम्परागत ढंग से खेती बीसों साल से कराता आ रहा था जिससे एक सामान्य आय मिल जाया करती थी। समाचार-पत्रों एंव उद्यान विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी द्वारा विभाग में चल रही बागवानी मिशन योजना में ट्श्यिू कल्चर केला की खेती की जानकारी प्राप्त हुई। 

    उन्होंने बताया कि विभाग में सम्पर्क कर पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर अपना आनलाइन पंजीकरण विभाग द्वारा बताई गयी बेवसाइट पर 2.00 हेक्टेयर क्षेत्रफल में ट््िश्यू कल्चर केला के लिए कराया। विभाग से जानकारी प्राप्त कर ट्श्यिू कल्चर केला आपूर्ति फर्म से 2.00 हेक्टेयर क्षेत्रफल हेतु 6172 पौध क्रय कर विभाग की तकनीकि सलाह पर रोपण किया और विभागीय परामर्श कर केले की निराई-गुडाई, उर्वरक आदि का प्रयोग करता रहा। 

    बीच-बीच में उद्यान विभाग के अधिकारी भी हमारे प्रक्षेत्र पर आते रहे और आवश्यक परामर्श देते रहे। फसल बहुत अच्छी तैयार हुई और मुझे 2.00 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तेरह लाख रूपये का लाभ प्राप्त हुआ। इस आय से मेरी आर्थिक स्थिति में बहुत परिवर्तन आया।
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad