• Breaking News

    जौनपुर, आकाशीय बिजली से किशोरी की गयी जान #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत भरहूपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गयी।


    बताया गया कि ग्राम भरहूपुर निवासी प्यारे लाल बिंद की पुत्री सिलोचना 13 वर्ष मंगलवार की सांयकाल घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में घास काट रही थी। मौसम खराब होने पर उसके साथ की लड़कियाँ घर चली गयी लेकिन वह जमी रही। ग्रामीणों के अनुसार आकाशीय बिजली लगभग शाम को 6 बजे गिरी थी लेकिन उसकी मौत की जानकारी किसी को नहीं हो पायी।


    डेढ़ घंटे बाद जब माँ गीता देवी पुत्री को खोजने निकली तो देखा कि पुत्री का शरीर झुलसा हुआ था और उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों ने बिना पंचायतनामा और पोस्टमार्टम करवाये ही बुधवार को उसका दाह संस्कार कर दिया।

    ad
    ad






    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad