• Breaking News

    जौनपुर, भारत के युवाओं का लोहा मान रही पूरी दुनियाः अजितेश जायसवाल #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। नगर के नखास स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को ‘युवाओं के मन की बात, युवाओं के साथ’ कार्यक्रम के तहत जायसवाल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल का आगमन हुआ। 

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा देश के कर्णधार हैं, उन्हीं के कंधे पर युवा भारत की नींव रखी गयी है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अपने उद्बोधन में अक्सर ही युवाओं का जिक्र करते रहते हैं। आज पूरी दुनिया भारत के युवाओं का लोहा मान रही है। 

    श्री जायसवाल ने कहा कि आज जरूरत है हमारे समाज के युवाओं को हर क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भागीदारी लेने की। हमारे समाज का युवा भी शिक्षा, राजनीति, खेल, मनोरंजन आदि क्षेत्रों में भी आगे है। व्यापार करना तो हमारे रक्त में है। 

    उन्होंने यशस्वी जायसवाल का उदाहरण देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में देश के लिए क्रिकेट खेलकर समाज का नाम रोशन करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। हमारे समाज से यह क्षेत्र छूटा था लेकिन आज यशस्वी जायसवाल ने वह भी पूरा कर दिया। समाज के युवा यशस्वी से प्रेरणा लें और जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए बड़ा लक्ष्य ही रखें। 

    उन्होंने देश की राजनीति के बारे में युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के युवा उन पार्टियों, नेताओं का साथ दें जो हमारे समाज के बारे में भी सोचें और समाज का भी विकास करें। हम किसी भी पार्टी के सिर्फ वोटर नहीं हैं। हमारे समाज का विकास करना और समाज के लोगों की जरूरतों पर उनका साथ देना राजनीतिक दलों की प्राथमिकता होनी चाहिए। 

    इस अवसर पर अंकित जायसवाल, सूरज जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। इसके पहले श्री जायसवाल ने प्रयागराज-जौनपुर सीमा पर स्थित मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर में भी आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंच के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad