• Breaking News

    विवेकानंद जी के सपनो को पूरा कर रही है भाजपा- लक्ष्मण आचार्य आज #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर  - भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के दो विधानसभा बदलापुर और मुंगरा बादशाहपुर में सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारी के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन वर्चुअल मीटिंग के तहत जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, बदलापुर विधानसभा में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य जी ने कहा कि एक समय था जब भाजपा नगर पंचायत का चुनाव नहीं जीत पाते थे परंतु आज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बलबूते ही भाजपा के 18 राज्यों में सरकार है और केंद्र में भी सरकार है ये सब अचानक एक दिन में नही हुआ बल्कि यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है, 


    उन्होंने आगे बोलते हुये कहा कि एक समय था कि कश्मीर में दलित भाइयों को कोई अधिकार नही था परन्तु मोदी जी और अमित शाह के मजबूत इरादे के कारण कश्मीर में धारा 370 और 35A को खत्म किया गया और वहाँ के दलित भाइयों को उनका अधिकार दिलाया गया, आगे कहा कि वैश्विक महामारी में जब सारा विश्व परेशान था तब हमारे मोदी जी के आह्वान पर हमारे कार्यकर्ताओं ने सेवा को कार्य किया जो कि विश्व में एक मिशाल बना, आचार्य जी ने कहा कि जो पूछते थे कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बतायेगें उनके मुंह पर तमाचा लगा है

     मोदी जी ने 5 अगस्त को भव्य राम मंदिर का शिलान्यास करके दिखा दिया कि हम जो कहते हैं वह करते हैं, राम जन्मभूमि पर कोई शौचालय बनाने की बात करता था तो कोई अस्पताल बनाने की बात करता था लेकिन भाजपा ही ऐसी पार्टी थी जो बराबर राम जन्मभूमि पर राम मंदिर बनाने की बात करता था, भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता राम मंदिर बनाने के लिये संकल्पित था।


    विधानसभा मुंगराबादशाहपुर के बतौर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुई प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सर्व समाज की राजनीति करती है, हमारी पार्टी किसी एक परिवार या एक जाति की पार्टी नहीं है बल्कि सर्व समाज की पार्टी है  कोरोना काल के समय जब सारी पार्टियां अपने कार्यालय में बैठकर स्टेटमेंट दे रही थी तो उस समय भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा का कार्य किया गरीबों को चरण पादुका पहनाये, गरीबों को लंच पैकेट बांटे। 

    उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि आप लोग की जिम्मेदारी है आप बूथ तक जाये और सारी समस्याओं का समाधान करें और जो समस्या आप समाधान नही कर सके तो उसको जिलाध्यक्ष से बात करके सुलझाये, श्रीमती चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि आप लोगो के ताकत से 16 राज्यों में और केंद्र में सरकार बनी है आगे भी आप लोगो के सहयोग से बनेगी। 

    उक्त अवसर पर बदलापुर के विधायक रमेश मिश्र जी ने मुख्य वक्ता को धन्यवाद ज्ञापित किये और बदलापुर विधानसभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी एवं विधानसभा मुंगराबादशाहपुर का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा जी ने किया उक्त अवसर पर सभी सेक्टर संयोजक और सेकर प्रभारी जुड़े, ये सूचना हमे आमोद सिंह द्वारा प्राप्त हुई।
    ad
    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad