• Breaking News

    जौनपुर, जल निगम का वाल खराब, जलापूर्ति बाधित #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    चौकियां, जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में स्थित जल निगम की जलापूर्ति दो दिनों से बाधित होने से क्षेत्रीय लोगों को सुबह-शाम पानी न मिलने से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार तकनीकी खराबी आने से आज स्वयं जल निगम के अवर अभियंता संजय गुप्ता व जेई सुजीत कुमार मौके पर पहुंचे। 


    वहां तैनात आपरेटर ने बताया कि इस जल निगम की सप्लाई कई क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछे होने के कारण बार-बार तकनीकी खराबी के कारण कभी पैनल खराब हो जाता है तो कभी पाइप लाइन से पाइप फट जाने से आए दिन परेशानी होती है। फिल्टर डोजर का काफी महत्वपूर्ण योगदान होता है। पानी को साफ करने के लिए प्रयोग किया जाता है। बैक्टीरिया को खत्म करता है। वह भी काफी दिनों से खराब है। 

    इससे लोगों के घर में संक्रमित पानी जाने का खतरा बना रहता है। पानी की टंकी की स्थिति बहुत खराब होने से दरारें व सरिया साफ दिखलाई पड़ रहा है। पानी की टंकी पर चढ़ने योग्य नहीं हैं। जर्जर हालत होने के कारण अगल-बगल के लोगों में डर बना हुआ है। कभी कोई अनहोनी न होने पाए, इससे पहले आज अवर अभियंता जल निगम सुजीत कुमार को एक्सईएन संजय गुप्ता ने कहा कि जो भी बिजली पैनल, मोटर इलेक्ट्रानिक डोजर, चकवाल वगैरह खराब है। 

    लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी को इस बारे में अवगत कराया जाएगा। शीघ्र ही इसे सही कराया जाएगा जिससे आने वाले दिनों में लोगों को पानी के लिए कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad