• Breaking News

    जौनपुर, डीएम ने ट्रामा सेण्टर का किया निरीक्षण, दिया निर्देश #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    सिरकोनी, जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने एल-2 अस्पताल ट्रामा सेन्टर हौज, सिरकोनी का निरीक्षण किया जहां उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत अस्पताल में उपकरणों, सुविधाओं, इलाज आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया। 


    इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डा. डीके सिंह ने अवगत कराया कि अस्पताल में 30 बेड की व्यवस्था की गयी है जो क्रियाशील है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में वर्तमान में जम्बो सिलेन्डर 29, छोटा सिलेन्डर 41, वेन्टीलेटर 02, सिटी स्कैन 01, ए.बी.जी मशीन 01, सीबीसी एनेलाइजर मशीन 01, पीपीई किट सहित अन्य आवश्यक उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इन सब उपकरणों का प्रयोग कोरोना से ग्रसित लोगों के ईलाज कि लिए किया जाय। अस्पताल में 10 मरीज भर्ती मिले।

     इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार, ड्यूटी पर तैनात डा. विकास सिंह, डा. रमेश यादव, स्टाफ नर्स पूजा मौर्या, मधु सिंह, लैब टैक्निेशियन लाल चन्द्र, फार्मासिस्ट विकास श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
    ad
    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad