• Breaking News

    जौनपुर, मड़हा रखने के विवाद मे हुई दो पक्षो में जमकर मारपीट दर्जनभर लोग हुए घायल #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    मुंगराबादशाहपुर / जौनपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तूपुर कला गांव मे मंगलवार को दिन में 11 बजे  मड़हा रखने के विवाद मे दो पक्षों मे जमकर लाठी डंडे चले जिसमे दोनो पक्ष के दर्जन भर लोग घायल हो गए । घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में चल रहा है । 


    बताते है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तूपुर कला गांव में रमेश सरोज और गायत्री गौतम के बीच जमीन को लेकर कई वर्षो से विवाद चल रहा है । लेखपाल मौके पर पहुँचकर जमीन की पैमाइश भी करने वाले थे लेकिन उससे पहले एक पक्ष की गायत्री गौतम विवादित जमीन पर छप्पर रखने लगी जिसपर दूसरे पक्ष के रमेश सरोज ने आपत्ति जतायी लेकिन गायत्री गौतम छप्पर रखने पर अड़ी रही। देखते ही देखते वाद विवाद बढ़ा तो दोनो तरफ से लाठी डण्डे भी निकल आए फिर दोनो पक्षों में जमकर लाठिया चली । 

    जिसमे एक पक्ष के 30 वर्षीय  रमेश सरोज , 25 वर्षीय  अंजू , 20 वर्षीय अरविन्द व 17 वर्षीय अंकित , 30 वर्षीय राकेश ,17 वर्षीय संगीता  घायल हो गयी । जबकि दूसरे पक्ष के 52 वर्षीय  गायत्री गौतम , 35 वर्षीय दयाशंकर ,30 वर्षीय राकेश गौतम , 20 वर्षीय शिवाकान्त गौतम ,19 वर्षीय प्रदीप गौतम घायल हो गए । 

    स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को घायलावस्था में प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मुंगराबादशाहपुर मे भर्ती कराया । जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है । इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनो तरफ से तहरीर मिली है । मारपीट करने वालो के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा ।
    ad
    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad