जौनपुर, दीवाल में दबने से वृद्धा की गयी जान #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनवल गांव मे गुरुवार को हो रही बारिश के चलते खड़ी कच्ची दीवाल गिर गई जिसके मलबे में दबकर 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दी।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मनवल गांव निवासी शहजा पत्नी मुरली अपने मड़हे में काम कर रही थी कि दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते पास के कच्चे मकान की दीवाल गिरने से उसके मलबे में दब गई। दीवाल गिरने की आवाज पर पहुंचे लोग जब तक उसे बाहर निकाले तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन समेत इलाकाई पुलिस को दी। बहरहाल सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
ad


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।