जौनपुर, रेलवे ट्रैक पर फसा ट्रैक, ट्रैक चालक हुआ गिरफ़्तार #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर- औड़िहार रेलवे ट्रैक पर फाटक संख्या 17-सी पर रविवार की सुबह लगभग 7 बजकर 9 मिनट पर पार करते समय एक ट्रक फंस गया। इससे रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। जिसके बाद आनंद विहार से आ रही सुहेलदेव एक्सप्रेस को मुफ्तीगंज स्टेशन पर ही खड़ा कर दिया गया।
सूचना मिलते ही औड़िहार से आरपीएफ व इंजीनियरिग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद क्रेन मंगाकर ट्रक को हटाया गया। इस पूरी कवायद में सवा घंटे का समय लगा, जिसके बाद सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका। इस मामले में आरपीएफ ने ट्रक चालक अभय कुमार के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के रीवा से गिट्टी लादकर गाजीपुर जा रहा ट्रक ज्यों ही औरी डगरा के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, उसकी कमानी टूट गई। इससे ट्रक ट्रैक पर फंस गया। गेटमैन रंजीत कुमार ने इसकी सूचना तत्काल अधिकारियों को दी। इसी दौरान दिल्ली स्थित आनंद विहार से चलकर गाजीपुर को जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन के आने की सूचना प्राप्त हुई थी।
आनन-फानन में सुहेलदेव एक्सप्रेस को मुफ्तीगंज स्टेशन पर रोक दिया गया। कुछ ही देर में औड़िहार से आरपीएफ, इंजीनियरिग विभाग की टीम के अलावा सिविल पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को किसी तरह पीछे करने की कोशिश की गई, लेकिन ट्रक का पहिया नहीं डोला। इसके बाद क्रेन मंगाकर ट्रक खींचकर रेलवे ट्रैक से हटाया गया।
ट्रैक खाली होने के बाद आइओडब्ल्यू कर्मियों ने ट्रैक की जांच की। सबकुछ सही मिलने के बाद सुहेलदेव एक्सप्रेस को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। सवा घंटे तक ट्रैक बाधित होने लोगों में खलबली मची रही। साथ ही स्टेशन पर यात्री भी परेशान रहे।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।